सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिया मन में करे विचार जनम लिया लव कुश ने

  🌸 Sita's Lament: A Heartfelt Poem on the Birth of Luv & Kush |  सिया मन में करे विचार जनम लिया लव कुश ने lyrics  Hindi Lyrics 🌸 Read the emotional Hindi poem "Siya Man Mein Kare Vichar, Janm Liya Luv Kush Ne" that captures Sita’s heartfelt feelings at the birth of her sons, Luv and Kush. A moving tribute to motherhood and separation from Ramayana. 📜 Poem Title: सिया मन में करे विचार - Siya Man Mein Kare Vichar (Lyrics) This Hindi lyrical poem beautifully expresses the sorrow and silent strength of Mata Sita as she gives birth to Luv and Kush in exile. The poem reflects her yearning for her family, and the celebratory joy that could have been, had she been in Ayodhya. It’s a tribute to motherhood , sacrifice , and the emotional solitude of Sita from the great epic Ramayana . 🎶 Hindi Lyrics: Siya Man Mein Kare Vichar | लव कुश जन्म गीत सिया मन में करे विचार जनम लिया लव कुश ने   सिया रोवे रुदन मचाये जनम लिया लव कुश ने सिया मन में करे विचार जनम लि...

अरे घनघोर घटा सी छ गयी रण में मैया कालका आ गयी mata rani bhajan lyrics

अरे घनघोर घटा सी छ गयी रण में मैया कालका आ गयी  Navratri special mata rani bhajan lyrics अरे घनघोर घटा सी छ गयी रण में मैया कालका आ गयी  माँ का रूप जरा सा काला है  माँ के गाल मुंडो की माला है  घुंगराली लत बिखरा गयी  देखो रण में कालका आ गयी  अरे घनघोर घटा सी छ गयी रण में मैया कालका आ गयी  आँखों में धधकती ज्वाला है  माँ का रूप बड़ा विकराला है  पापिन को मार गिरा गयी  देखो रण में कालका आ गई  अरे घनघोर घटा सी छ गयी रण में मैया कालका आ गयी  तूने महिषासुर संघार दिया  तूने चण्डमुण्ड को मार दिया  बिजली सी चमक दिखला गयी  देखो रण में कालका आ गयी  अरे घनघोर घटा सी छ गयी रण में मैया कालका आ गयी  वो तो नाची रूप भयंकर जब  चरणों में आये शिवशंकर तब  लम्बी सी जीब दिखा गयी  देखो रण में कालका आ गयी  अरे घनघोर घटा सी छ गयी रण में मैया कालका आ गयी 

आ गए मैया के नवरात्रे जागरण करवाले सासु aa gye maiya ke navratre jagran karwale saasu bhajan lyrics

आ गए मैया के नवरात्रे जागरण करवाले सासु  Navratri special mata rani bhajan lyrics  आ गए मैया के नवरात्रे  जागरण करवाले सासु  पहला बुलावा भोले को लागले  भांग धतूरे का भोग लगाले  के डमरू बजवाले सासु  जागरण करवाले सासु  आ गए मैया के नवरात्रे  जागरण करवालें सासु  डोजा बुलावा मेरे कान्हा को लगाले  माखन मिश्री का भोग लगाले  की बंसी बजवाले सासु  जागरण करवाले सासु  आ गए मैया के नवरात्रे  जागरण करवालें सासु  तीजा बुलावा हनुमत को लगाले  खीर चूरमे का भोग लगाले  की चोला चढ़वाले सासु जागरण करवालें सासु   आ गए मैया के नवरात्रे  जागरण करवाले सासु  चौथा बुलावा मेरी मैया को लगाले  हलवा पूरी का भोग लगाले की चुनरी चढ़वले सासु  जागरण करवालें सासु   आ गए मैया के नवरात्रे  जागरण करवाले सासु  पांचवा बुलावा पड़ोसन लगाले  झूम झूम के मैया को मनाले की बिगड़ी बनवा ले सासु  जागरण करवालें सासु   आ गए मैया के नवरात्रे  जागरण करवाले सासु  छटा बुलावा रिश्त...

शेरावाली ने मैं में ठाना है मुझे उस घर में नहीं जाना है Sherawali bhajan lyrics

शेरावाली ने मन में ठाना है मुझे उस घर में नहीं जाना है   Navratri special sherowali mata bhajan lyrics शेरावाली ने मन में ठाना है  मुझे उस घर में नहीं जाना है  जिस घर में मात पिता भूखे  उस घर में न भोग लगाना है  मुझे उस घर में नहीं जाना है  शेरावाली ने मन में ठाना है मुझे उस घर में नहीं जाना है  जिस घर में मात पिता प्यासे  उस घर का न पानी पीना है  मुझे उस घर में नहीं जाना है  शेरावाली ने मन में ठाना है मुझे उस घर में नहीं जाना है  जिस घर में मात पिता रट  उस योग उन्हें तरसना है  मुझे उस घर में नहीं जाना है  शेरावाली ने मन में ठाना है मुझे उस घर में नहीं जाना है  जहा मात पिता की कदर नहीं  वह मेरा न कोई ठिकाना है  मुझे उस घर में नहीं जाना है  शेरावाली ने मन में ठाना है मुझे उस घर में नहीं जाना है  जो मात पिता की कदर करे  वहा आसन मुझे लगाना है  मुझे उस घर में नहीं जाना है  शेरावाली ने मन में ठाना है मुझे उस घर में नहीं जाना है 

आजा तुझको सजा दू एकबार मेरी माँ aaja tujhko saja du ek baar meri maa lyrics

  आजा तुझको सजा दू एकबार मेरी माँ   Navratri special mata rani bhajan lyrics आजा तुझको सजा दू एकबार मेरी माँ  बड़ा प्यारा है तेरा दरबार मेरी माँ  माथे लगा दू मैया लाल लाल बिंदिया  बिंदिया ने मैया उड़ाई मेरी निंदिया  तेरे नैनो में कजरे की धार मेरी माँ  आजा तुझको सजा दू एकबार मेरी माँ  नाक नथनिया है कानो में झुमके  नाक नथनिया है कानो में झुमके  तेरे गले में पहना दू ये हार मेरी माँ  आजा तुझको सजा दू एकबार मेरी माँ  हाथो में कंगना है बाहियो में चूड़ी  हाथो में कंगना है बाहियो में चूड़ी  आजा मेहँदी लगदु रंग लाल मेरी माँ  आजा तुझको सजा दू एकबार मेरी माँ  कमर में तगड़ी है एड़ी महावर  कमर में तगड़ी है एड़ी महावर  बड़ी मीठी है पायल की झंकार मेरी माँ  आजा तुझको सजा दू एकबार मेरी माँ  पतली कमारिये पे घूम घूम लेहंगा  पतली कमारिये पे घूम घूम लेहंगा  चुनरी उढ़ा दू एकबार मेरी माँ  आजा तुझको सजा दू एकबार मेरी माँ  तूने मेरी माँ भरे है भंडारे  तूने मेरी माँ भरे है भंडारे  भोग लगालो एक ...

सब मिलके बजाओ ताली आएगी मेरी शेरावाली navratri mata bhajan lyrics

सब मिलके बजाओ ताली आएगी मेरी शेरावाली  Navratri special mata rani bhajan lyrics  सब मिलके बजाओ ताली आएगी मेरी शेरावाली  आएगी मेरी शेरावाली आएगी मेरी शेरावाली  मैया के माथे पे बिंदिआ सोहे  टीके पे मै बलिहारी आएँगी मेरी शेरोवाली  सब मिलके बजाओ ताली आएगी मेरी शेरावाली  मैया के कानो में झुमके सोहे  नथनी पे मै बलिहारी आएगी मेरी शेरोवाली  सब मिलके बजाओ ताली आएगी मेरी शेरावाली  मैया के हाथो में चूड़ी सोहे  मेहँदी पे मै बलिहारी आएँगी मेरी शेरोवाली  सब मिलके बजाओ ताली आएगी मेरी शेरावाली  मैया के तन पे चोला सोहे  चुनरी पे मै बलिहारी आएगी मेरी शेरोवाली  सब मिलके बजाओ ताली आएगी मेरी शेरावाली  मैया के पेरो में पायल सोहे  बिछुए पे मै बलिहारी आएगी मेरी शेरोवाली  सब मिलके बजाओ ताली आएगी मेरी शेरावाली 

चारो दिशा खुशिया छाई भवानी मेरे अंगना में आई chaaro disha khushiya chhai bhavani mere angna me aai lyrics

चारो दिशा खुशिया छाई भवानी मेरे अंगना में आई  Navratri special mata rani bhajan lyrics  चारो दिशा खुशिया छाई  भवानी मेरे अंगना में आई  जब मैया बागो में आई  मालिन ने माँ को माला पहनाई  मालिन की बिगड़ी बनाई भवानी मेरे अंगना में आई   चारो दिशा खुशिया छाई  भवानी मेरे अंगना में आई  जब मैया टालो पर आयी  धोबन ने माँ की चुनरी धुलाई  धोबन की बिगड़ी बनाई  भवानी मेरे अंगना में आई   चारो दिशा खुशिया छाई  भवानी मेरे अंगना में आई  जब मैया कुओ पे आयी  झिमरीन ने माँ की कलश भराई झिमरीन की बिगड़ी बनाई  भवानी मेरे अंगना में आई   चारो दिशा खुशिया छाई  भवानी मेरे अंगना में आई  जब मैया महलो में आई  मेने माँ की चौकी सजाई  माँ ने मेरी बिगड़ी बनाई  भवानी मेरे अंगना में आई   चारो दिशा खुशिया छाई  भवानी मेरे अंगना में आई  जब मैया मंदिर में आई  मंदिर में माँ की ज्योत जलाई  पंडित की बिगड़ी बनाई  भवानी मेरे अंगना में आई   चारो दिशा खुशिया छाई  ...

लाल फूलो की आई है बहार मैया तेरे मंदिर में bhajan lyrics

लाल फूलो की आई है बहार मैया तेरे मंदिर में  Navratri special mata raani bhajan lyrics  लाल फूलो की आई है बहार मैया तेरे मंदिर में  मंदिर में मैया मंदिर में  फूल चढाने को गणपत आये  संग में अपने रिद्धि सिद्धि लाये  आये होके मूषक सवार मैया तेरे मंदिर में  लाल फूलो की आई है बहार मैया तेरे मंदिर में  फूल चढाने को भ्रमा जी आये  संग में अपने ब्रह्म्मानी को लाये  आये होके हंस सवार मैया तेरे मंदिर में लाल फूलो की आई है बहार मैया तेरे मंदिर में  फूल चढाने को विष्णु जी आये  संग में अपने लक्समी को लाये  आये होके गरुड़ सवार मैया तेरे मंदिर में  लाल फूलो की आई है बहार मैया तेरे मंदिर में  फूल चढाने को शंकर जी आये  संग में अपने गौरा माँ को लाये  आये होके बेल सवार मैया तेरे मंदिर में  लाल फूलो की आई है बहार मैया तेरे मंदिर में  फूल चढाने को राम जी आये  संग में अपने सीता माँ को लाये  आये होके रथ पे सवार मैया तेरे मंदिर में  लाल फूलो की आई है बहार मैया तेरे मंदिर में   फूल चढाने को कान्ह...

आ गयी है मैया जगराता करलो aa gyi hai maiya ka jagrata kar lo bhajan lyrics

आ गयी है मैया जगराता करलो  Navratri special mata rani bhajan lyrics  आ गयी है मैया जगराता करलो  नवरात्रो में मैया का जयकारा करलो  ऊंचे पहाड़ो पे मैया का डेरा  मैया का डेरा देखो रूप अलबेला  जल्दी आओ सब कष्टों को हर लो  नवरात्रो में मैया का जयकारा करलो  आ गयी है मैया जगराता करलो  नवरात्रो में मैया का जयकारा करलो  बाण गंगा की निर्मल धरा  लाखो पापियों को इसने तारा  जल्दी आओ मैया पापो को हर लो  नवरात्रो में मैया का जयकारा करलो  आ गयी है मैया जगराता करलो  नवरात्रो में मैया का जयकारा करलो  तेरे दर मैया दुखियारे आते है  झोली भर भर के वो ले जाते है  जल्दी आओ मैया बेडा पार कर दो नवरात्रो में मैया का जयकारा करलो  आ गयी है मैया जगराता करलो  नवरात्रो में मैया का जयकारा करलो 

चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे chunariya maa ki reshami koi gota lagao re bhajan lyrics

चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे  Navratri special mata rani bhajan lyrics चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे  हो मैया रानी आ गयी जयकारा लगाओ रे  चनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे  हाथ में थाली चोला ओर चुनरी  हो मैया रानी आ गयी कोई चुनरी उढ़ाओ रे  चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे  हाथ में थाली केसर रोली  हो मैया रानी आ गयी कोई तिलक लगाओ  रे  चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे  हाथो में थाली गंगाजल वाली  हो मैया रानी आ गयी कोई चरण धुलाओ रे  चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे  हाथ में थाली दिया और बाती हो मैया रानी आ गयी कोई ज्योत जलाओ  रे  चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे  हाथ में थाली फूलो वाली  हो मैया रानी आ गयी कोई हार पहनाओ  रे  चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे  हाथ में थाली हलवे वाली  हो मैया रानी आ गयी कोई भोग लगाओ रे  चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे

लाल हो गया गुलाल हो गया हो हो मैया का रंग लाल हो गया Mata bhajan lyrics

लाल हो गया गुलाल हो गया हो हो मैया का रंग लाल हो गया Navratri special mata rani bhajan lyrics लाल हो गया गुलाल हो गया हो हो मैया का रंग लाल हो गया हो हो मैया से हमें प्यार हो गया माथ मैया के टिका सोहे  टीका सोहे मैया टीका सोहे हो हो बिन्दियाँ का रंग लाल हो गया लाल हो गया गुलाल हो गया हो हो मैया का रंग लाल हो गया गले मैया के हरवा सोहे  हरवा सोहे मैया हरवा सोहे हो हो माला का रंग लाल हो गया लाल हो गया गुलाल हो गया हो हो मैया का रंग लाल हो गया हाथ मैया रे तेरे कंगना सोहे  कंगना सोहे मैया कंगना सोहे हो हो मेहँदी का रंग लाल हो गया लाल हो गया गुलाल हो गया हो हो मैया का रंग लाल हो गया अंग मैया रे तेरे चोला सोहे  चोला सोहे मैया चोला सोहे  हो हो चुंदरी का रंग लाल हो गया लाल हो गया गुलाल हो गया हो हो मैया का रंग लाल हो गया पैर मैया तेरे पायल सोहे  पायल सोहे मैया पायल सोहे हो हो महावर का रंग लाल हो गया  लाल हो गया गुलाल हो गया हो हो मैया का रंग लाल हो गया   भोग मैया तेरे हलवा सोहे  हलवा सोहे हलवा सोहे  हो हो मेवा का रंग लाल हो गया लाल हो गया गुलाल ह...

मंदिर से दौड़ी चली आऊंगी कोई दिल से पुकारे mandir se daudi chali aaungi koi dil se pukaare lyrics

मंदिर से दौड़ी चली आऊंगी कोई दिल से पुकारे Navratri special mata rani bhajan lyrics मंदिर से दौड़ी चली आऊंगी कोई दिल से पुकारे दिल से पुकारे कोई मन से पुकारे  मंदिर से दौड़ी चली आऊंगी कोई दिल से पुकारे   पहला संदेसा मेरे राम जी का आया  रामा जी का आया धनुषधारी का आया सीता का रूप धार आउंगी कोई दिल से पुकारे  मंदिर से दौड़ी चली आऊंगी कोई दिल से पुकारे दूजा संदेसा मेरे विष्णु जी का आया विष्णु जी का आया चक्करधारी का आया लक्समी का रूप धार आउंगी कोई दिल से पुकारे    मंदिर से दौड़ी चली आऊंगी कोई दिल से पुकारे तीजा संदेसा मेरे भोले जी का आया भोले का आया मेरे शंकर का आया गोरा का रूप धार आउंगी कोई दिल से पुकारे मंदिर से दौड़ी चली आऊंगी कोई दिल से पुकारे जब भी संदेसा मेरे भक्तो का आया भक्तो का आया मेरे सेवक का आया दुर्गा का रूप धार आउंगी कोई दिल से पुकारे मंदिर से दौड़ी चली आऊंगी कोई दिल से पुकारे

मैं जब भी पुकारू माँ तुम दौड़ी चली आना mai jab bhi pukaru maa tum daudi chali aana lyrics

मैं जब भी पुकारू माँ तुम दौड़ी चली आना Navratri special mata rani bhajan lyrics मैं जब भी पुकारू माँ तुम दौड़ी चली आना, इकपल भी ना रुकना माँ मेरा मान बढ़ा जाना.... नवरात्रों में मैया तेरी ज्योत जलाउंगी, जब ज्योत जले मैया आके दरश दिखा जाना, पल भी ना रुकना माँ मेरा मान बड़ा जाना..... सावन के महीने में तेरा झुला डालुंगी, जब झुला डलेगा मैया जरा झूलन आ जाना, पल भी ना रुकना माँ मेरा मान बड़ा जाना……. फागुन के महीने में तेरा कलश भराउंगी, जब रंग धुलेगा माँ तुम खेलन आ जाना, पल भी ना रुकना माँ मेरा मान बड़ा जाना..... बीच भवर में माँ मेरी नैया डोल रही, तुम नैया को आकर माँ जरा पार लगा जाना, पल भी ना रुकना माँ मेरा मान बड़ा जाना……