एक दिना शिव शंकर गौरा खेलें चौपड़ साथ

एक दिना शिव शंकर गौरा खेलें चौपड़ साथ
गौरा ने बाजी मारी हार गए भोलेनाथ

शिव शंकर ने लगा दिया अपना चंदा
वो भी हारे हार गए वो शिव गंगा
हाथ जोड़कर गौरा बोलीं स्वामी होश संभाल
गौरा ने बाजी मारी हार गए भोलेनाथ

शिव शंकर ने लगा दिया अपना डमरु
वो भी हारे हार गए वो पग घुंघरू
हाथ जोड़कर गौरा बोलीं स्वामी होश संभाल
गौरा ने बाजी मारी.... 

शिव शंकर ने लगा दिया सिल बटना
वो भी हारे हार गए वो भंग लोटा
हाथ जोड़कर गौरा बोली स्वामी होश संभाल
गौरा ने बाजी.. 

शिव शंकर ने लगा दिया अपना झोला
वो भी हारे हार गए वो मृगछाला
हाथ जोड़कर भोले बोले तुम जीती मैं हार
गौरा ने बाजी मारी हार गए भोलेनाथ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ