GURU BHAJAN LYRICS IN HINDI

तेरी सब दुविधा मिट जाये 
अँखिया खोल  गुरु को देख 

ये मंदिर मेरा किसने बनाया 
ये मंदिर मेरा रब ने बनाया 
रब ने लिख दिया लेख 
अँखिया खोल  गुरु को देख 

इस मंदिर में कोण जो रहता 
ब्रह्मा विष्णु महेश  
अँखिया खोल  गुरु को देख 
तेरी सब दुविधा मिट जाये 
अँखिया खोल  गुरु को देख 

इस मंदिर में दीप जो जलता 
बिन बाटी बिन तेल 
अँखिया खोल  गुरु को देख 
तेरी सब दुविधा मिट जाये 
अँखिया खोल  गुरु को देख 


इस मंदिर के नो दरवाजे 
दसवा फाटक खोल 
अँखिया खोल  गुरु को देख 
तेरी सब दुविधा मिट जाये 
अँखिया खोल  गुरु को देख