Shiv aaye yashoda ke dwar krishna shiv bhajan shiv bhajan lyrics in hindi and shri krishna bhajan lyrics in hindi
Shiv aaye yashoda ke dwaar
शिव आए यशोदा के द्वार
मात मोहे दर्शन कराओ
कैलाश पर्वत से आया हूं माता आया हूं माता
घर तेरे जन्मा है जीवन का दाता जग का विधाता
लालन को ले आओ द्वार महात्मा के दर्शन कराओ
शिव आए यशोदा के द्वार
मात मोहे दर्शन कराओ
गले तेरे बाबा है मुंडो की माला सर्पों की माला
जिसे देख डर जाएगा लाल मेरा डरे लाल मेरा
दिल ना करो बेकरार आत्म दर्शन कराए
शिव आए यशोदा के द्वार
मात मोहे दर्शन कराओ
कहते हुए मैया अंदर को आए अंदर को आये
रोते हुए अपने लालन को लाये लालन को लाये
करने लगी है गुहार मात मुझे दर्शन कराओ
शिव आए यशोदा के द्वार
मात मोहे दर्शन कराओ
भोले को देख देख श्याम मुस्कुराए श्याम मुस्कुराए
ऊपर से देवो ने फूल बरसाये फूल बरसाये
होने लगी जय जयकार मात मोहे दर्शन कराओ
शिव आए यशोदा के द्वार
मात मोहे दर्शन कराओ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें