Hariyal ranga do amma meri chundri ji savan geet lyrics in hindi
HARIYAL RANGA DO AMMA MERI CHUNDRI JI SAVAN GEET 2020 LYRICS IN HINDI
हरियल हरियल अम्मा मेरी मै कहुँ जी
हेजी कोई हरियल हम्बे कोई हरियल
बाबुलजी को बाग़ हरिये रंगा दे अम्मा मेरी चुंदरी जी
कौन रंगा वे बेटी तेरी चुंदरी जी
हेजी कोई कौन हम्बे कोई कौन
घड़ावे गल हार कौन मिलावै
संग की सहेलिया जी
अरे माये रंगा वे बेटी तेरी चुंदरी जी
हेजी कोई बाबुल हम्बे कोई बाबुल
घड़ावे गल हार बिरन मिलावै
संग की सहेलिया जी
अरे कब कब ओढू अम्मा मेरी चुंदरी जी
हेजी कोई कब कब हम्बे कोई कब कब
पह्नु गल हार कब कब मिल जाये
संग की सहेलिया जी
अरे तीजन ओढू बेटी मेरी चुंदरी जी
हेजी कोई सावन हम्बे कोई सावन
पहनो गल हार झूला पे मिल जाये
संग की सहेलिया जी
ओढत फट गयी अम्मा मेरी चुंदरी जी
हेजी कोई पेहरात हम्बे कोई पेहरत
टूटो गल हार भादो में बिछड़ी है
संग की सहेलिया जी
और रंगा दू बेटी तेरी चुंदरी जी
हेजी कोई फेरे हम्बे कोई फेरे
घड़ा दू गल हार फेर मिला दू
संग की सहेलिया जी
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ