Kanha kholo mandir ke dwaar me geeta padhe aayi bhajan lyrics

Kanha kholo mandir ke dwaar me geeta padhe aayi bhajan lyrics 
Bahut sundar krishna bhajan lyrics 

कान्हा खोलो मंदिर के द्वार मैं गीता पढ़ने आई

मैं गीता सुनने आई मैं दर्शन करने आई

ससुरा को साथ में लाई सासु को साथ में लाई

इनका करना बेड़ा पार मैं गीता पढ़ने आई

कान्हा खोलो मंदिर के द्वार मैं गीता पढ़ने आई

जेठा को साथ में लाई जिठानी को साथ में लाई

इनको देना आशीर्वाद मैं गीता पढ़ने आई

कान्हा खोलो मंदिर के द्वार मैं गीता पढ़ने आई

देवर को साथ में लाई देवरानी साथ में लाई

इनकी गोदी में दो नंदलाल मैं गीता पढ़ने आई

कान्हा खोलो मंदिर के द्वार मैं गीता पढ़ने आई

नन्द को साथ में लाई सखियां भी सारी आई

इनको घर वर दो घनश्याम मैं गीता पढ़ने आई

कान्हा खोलो मंदिर के द्वार मैं गीता पढ़ने आई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ