google.com, pub-4591989099299328, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Maiya ko lag gayi nazariya bhajan lyrics in hindi

Maiya ko lag gayi nazariya bhajan lyrics in hindi

Shandar devi bhajan "Maiya ko lag gayi nazariya koi tika laga do
 bhajan lyrics in hindi language "


मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो

टीका लगा दो कोई टीका लगा दो


सोलह श्रृंगार कर मंदिर में बैठी

मंदिर में बैठी मंदिर में बैठी

लागे बड़ी सुन्दर सुरतिया कोई टीका लगा दो

मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो


फूलों का गजरा मालन ले आई

माइए को अपने सुन्दर सजाई 

मालन की लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो

मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो


गले का हरवा सुनार ले आया

माइए को अपने सुन्दर सजाया  

सुनार की लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो

मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो


लहंगा चुनरी बजाज ले आया

माइए को अपने सुन्दर सजाया  

बजाज की लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो

मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो


काजल की डिबिया कोई लेक आओ

ला के मैया की नजर उतारे

मैया के लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो

मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो


भक्तो की टोली द्वारे खड़ी है

देखे सुंदर सुरतिया माँ की लेते बलईया

मैया के लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो

मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो


More devi bhajan lyrics CLICK HERE 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ