मै नाचू छम छम पूरी रात, मात तेरे जगराते में
मै नाचू छम छम पूरी रात, मात तेरे जगराते में
मात तेरे जगराते में, भवानी तेरे जगराते में
मैया जगमग जगमग होवे भवानी तेरे मंदिर में
मैया जय माँ जय माँ होये भवानी तेरे मंदिर में
मैया धर दे सर पे हाथ मात तेरे जगराते में
मै नाचू छम छम पूरी रात, मात तेरे जगराते में
मैया कर जोगन का भेष छोड़ के मोह माया आयी
मैया हुई भवन में पेश नारियल चुनरी ले आयी
मैया तयारी है करामात मात तेरे जगराते में
मै नाचू छम छम पूरी रात, मात तेरे जगराते में
मैया जो ध्यावे फल पावे लाइन लग रही आँगन में
मैया लुटिया भर भर नाहवे अमृत बरसे आँगन में
लग रही देवो की पंचायत मात तेरे जगराते में
मै नाचू छम छम पूरी रात, मात तेरे जगराते में
मैया करदे भव से पार तार दे मांझी की नैया
मेरी पतवार तुम्हारे हाथ डगमग डोल रही नैया
हो गया किरमपाल विख्यात मात तेरे जगराते में
मै नाचू छम छम पूरी रात, मात तेरे जगराते में
0 टिप्पणियाँ