हम हो गए डमरू वाले के – Lyrics

हम हाथ उठाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के।

हम ताली बजाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के।

कोई तुम अंतर्यामी हो,
तू सारे जग का स्वामी है।
जयकारा लगाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के।

मेरे जीने का तू सहारा है,
मुझे प्राणों से भी प्यारा है।
बहते हुए आँसू कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के।

तेरी कांवड़ लेकर आता रहूँ,
तेरी महिमा हर पल गाता रहूँ।
कांवड़ के घुँघरू कहते हैं,
हम हो गए भोले बाबा के।

जब तक मेरी ये साँस चले,
तेरा भगत तेरी छाया में चले।
सिर झुकाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के।

हम हाथ उठाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के।
हम ताली बजाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के।

बोलिए शंकर भगवान की जय!
पार्वती मैया की जय!