मेरे भोले भाले तू ऐसा ना करियो श्रृंगार | भोलेनाथ भजन | Shiv Bhajan Lyrics
मेरे भोले भाले तू ऐसा ना करियो श्रृंगार, ये दुनिया डर जाएगी।
भोले ये दुनिया डर जाएगी, बाबा ये दुनिया डर जाएगी।
मेरे भोले भाले तू ऐसा ना करियो श्रृंगार,
ये दुनिया डर जाएगी।
भोले ये दुनिया डर जाएगी,
मेरे भोले भाले ये दुनिया डर जाएगी।
भोलेनाथ भजन Lyrics
ये जो तेरी तीन-तीन हैं आँखें,
इनसे बाबा हमें डर लागे।
ये जो तेरी तीन हैं आँखें,
इनसे बाबा हमें डर लागे।
ये जो खुल जाए तीसरी आँख,
तो कर दे पल भर में सब कुछ राख,
दुनिया डर जाएगी।
बाबा बाबा ये दुनिया डर जाएगी।
नाथ तू ऐसा ना करियो श्रृंगार,
ये दुनिया डर जाएगी।
भोले ये दुनिया डर जाएगी,
बाबा ये दुनिया डर जाएगी।
तेरे गले में नाग जो लिपटा,
इससे बाबा हमें डर लगता।
तेरे गले में जो नाग है लिपटा,
इससे बाबा हमें डर लगता।
ऐसी मारे विष की फुंकार,
कि सारे मंत्र हैं बेकार,
ये दुनिया डर जाएगी।
बाबा ये दुनिया डर जाएगी।
ओ मेरे भोले भाले नाथ,
तू ऐसा ना करियो श्रृंगार,
ये दुनिया डर जाएगी।
तुम हो तो श्मशान में रहते,
तुम तो हो श्मशान में रहते।
जाने से वहाँ हम हैं डरते,
जाने से वहाँ हम हैं डरते।
वहाँ भूतों की बारात हो,
वहाँ महाभूतों की बारात,
जो रहते संग तेरे दिन-रात,
ये दुनिया डर जाएगी।
बाबा ये दुनिया डर जाएगी।
तू ऐसा ना करियो श्रृंगार,
ये दुनिया डर जाएगी।
भोले ये दुनिया डर जाएगी।
ये जो हाथ में त्रिशूल है तेरे,
तेरे इससे बाबा हमें डर लागे।
ये जो हाथ में त्रिशूल है तेरे,
इससे बाबा हमें डर लागे।
सुन डमरू की आवाज,
हो सुन डमरू की आवाज,
तो काँपे धरती और आकाश,
ये दुनिया डर जाएगी।
बाबा ये दुनिया डर जाएगी।
जाएगी मेरे भोले भाले,
तू ऐसा ना करियो श्रृंगार,
ये दुनिया डर जाएगी।
भोले ये दुनिया डर जाएगी।
बाबा ये दुनिया डर जाएगी।
0 टिप्पणियाँ