🙏 Roz naye bhajan lyrics ke liye WhatsApp channel join karein

गुरु जी मेरी नैया लगा दो पार लिरिक्स | Guru Ji Meri Naiya Laga Do Paar Lyrics | Guru Bhajan

📅 जुलाई 10, 2020

गुरु जी मेरी नैया लगा दो पार – भजन परिचय

गुरु जी मेरी नैया लगा दो पार भजन लिरिक्स

"गुरु जी मेरी नैया लगा दो पार" एक भावपूर्ण गुरु भजन है, जिसे भजन गायिका कुसुम चौहान ने गाया है। इसमें भक्त अपने जीवन को पुरानी नाव और संसार को गहरी नदी बताकर सतगुरु से विनती करता है कि वे उसे भवसागर से पार लगा दें। गुरु पूर्णिमा, सत्संग और गुरु वंदना के अवसर पर यह भजन बड़े प्रेम से गाया जाता है।

भजनगुरु जी मेरी नैया लगा दो पार
देवतासतगुरु
श्रेणीगुरु भजन (कुसुम चौहान)
भाषाहिंदी / English

यहाँ पढ़िए Guru Ji Meri Naiya Laga Do Paar Lyrics हिंदी में, साथ में भजन का वीडियो भी देखें।

गुरु जी मेरी नैया लगा दो पार लिरिक्स हिंदी में

गुरु जी मेरी नैया लगा दो पार
नैया लगा दो पार
गुरु जी मेरी नैया लगा दो पार

चारों ओर रात अंधियारी
भटक रही हूं मारी मारी
दीखत नहीं है किनार
गुरु जी मेरी नैया लगा दो पार

गहरी नदिया नाव पुरानी
खेवनहारा है नादानी
डूब ना जाए मझधार
गुरु जी मेरी नैया लगा दो पार

मैं अज्ञान ज्ञान नहीं जानू
पूजा पाठ की विध नहीं जानू
बिल्कुल मूढ़ गवार
गुरु जी मेरी नैया लगा दो पार

सारी आशा हैं तज दीनी
जब गुरु शरण आपकी लीनी
कर दो जी भव से पार
गुरु जी मेरी नैया लगा दो पार

गुरु जी मेरी नैया लगा दो पार भजन वीडियो

ये भजन भी पढ़ें

ऐसे ही और सुंदर भजन पढ़ने के लिए देखें हमारे गुरु भजन लिरिक्स 🙏

🙏 Naye bhajan sabse pehle paane ke liye judiye
WhatsApp Channel Telegram

टिप्पणियाँ