राम जाने ये कैसी घड़ी है कहीं आँसू कहीं पे ख़ुशी है Hindi Lyrics
राम जाने ये कैसी घड़ी है
कहीं आँसू कहीं पे ख़ुशी है
आज सासू ना फूली समाए
मेरे घर में बहू आ रही है
कोई मम्मी के दिल से तो पूछो
उनकी बेटी विदा हो रही है
राम जाने ये कैसी घड़ी है
कहीं आँसू कहीं पे हंसी है
राम जाने ये कैसी घड़ी है
कहीं आँसू कहीं पे हंसी है
आज जेठानी ना फूली समाए
घर में छोटी बहू आ रही है
कोई भाभी के दिल से तो पूछो
जिनकी नंदी विदा हो रही है
राम जाने ये कैसी घड़ी है…
कहीं आँसू कहीं पे हंसी है…
आज ननद ना फूली समाए
घर में भाभी मेरी आ रही है
कोई बहना के दिल की तो पूछो
मेरी बहना विदा हो रही है
राम जाने ये कैसी घड़ी है…
कहीं आँसू कहीं पे हंसी है…
आज देवर ना फूले समाए…
मुझको भाभी मिली जा रही है
कोई भैया के दिल की तो पूछो
उसकी बहना विदा हो रही है
राम जाने ये कैसी घड़ी है…
कहीं आँसू कहीं पे हंसी है…
हो राम जाने ये कैसी घड़ी है…
कहीं आँसू कहीं पे हंसी है… 😢
0 टिप्पणियाँ