google.com, pub-4591989099299328, DIRECT, f08c47fec0942fa0 नवरात्रो की सबको बधाई है शेरावाली हमारे घर आयी है Hindi Lyrics

नवरात्रो की सबको बधाई है शेरावाली हमारे घर आयी है Hindi Lyrics

 नवरात्रो की सबको बधाई है शेरावाली हमारे घर आयी है 

कोरा कोरा गढ़वा गंगाजल पानी
चरण धोने की शुभ घडी आयी
शेरावाली हमारे घर आयी है  

लाल लाल चोला अपनी मैया को पहनाएंगे
लाल चुनरिया माँ को सर से उढ़ायेंगे
सजाने की शुभ घडी आयी है
शेरावाली हमारे घर आयी है
बिंदिया लगाने की शुभ घडी आयी है 

बेला चमेला के फूल मंगाएंगे
उन फूलो के हार बनायंगे
हार पहनाने की शुभ घडी आयी है
शेरावाली हमारे घर आयी है 

हमारे घर आयी है
तुम्हारे घर आयी है 

पांचो मेवा से भोग लगायेंगे
अपनी मैया को हम हाथो से जिमायँगे
भोग लगाने की शुभ घडी आयी है
शेरावाली हमारे घर आयी है 

ढोलक मंजीरा खड़ताल बजायँगे
सब सखियों को घर पे बुलायेंगे
कीर्तन की शुभ घडी आयी है
शेरावाली हमारे घर आयी है
ज्योति जलने की शुभ घडी आयी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ