रखना तुम हमपे नजरिया गोरा के सावरिया 🙏 | चंचल मन मेरा भटक न जाए | सावन स्पेशल भजन”

 गोरा के सावरिया | भोलेनाथ भजन | सावन स्पेशल

गोरा के सावरिया,
रखना तुम हमपे नजरिया,
गोरा के सावरिया।

चंचल मन मेरा भटक न जाए,
माया की देख नगरिया,
गोरा के सावरिया।

कैसे आऊँ कैलाश परवत,
ऊँची है बहुत डगरिया,
गोरा के सावरिया।

चरण धुला लो रे शिव शंकर,
लाई हूँ जल की गगरिया,
गोरा के सावरिया।

हे गिरापति, हे त्रिपुरारी,
चरणों में बीते उमरिया,
गोरा के सावरिया।
रखना तुम हमपे नजरिया,
गोरा के सावरिया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ