google.com, pub-4591989099299328, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Radhe O Radhe lyrics in hindi राधे ओ राधे

Radhe O Radhe lyrics in hindi राधे ओ राधे

LYRICS 



राधे ओ राधे ,क्या खता है, यह बता दे ,
मुझे श्याम से मिला दे
कान्हा का पता बता दे

गोकुल में मैंने ढूंढा पर कान्हा नजर नहीं आए
कान्हा से मिलने को मेरा मनवा बड़ा ही हर्षाये
बरसाने की राधे रानी ,कहां मिलेंगे मदन मुरारी
इतना पता बता दे
मुझे श्याम से मिला दे ,कान्हा का पता बता दे
राधे ओ राधे क्या खता है यह बता दे
मुझे श्याम से मिला दे कान्हा का पता बता दे

कान्हा से मिलने को ऐसे व्याकुल है मेरे दो नैना
रातों की खोई निंदिया और खो ही गया है मेरा  चैना
छलिया से कर बैठी यारी
मन में बस गई सूरत प्यारी
कैसे तुझे बता दू
मुझे श्याम से मिला दे ,कान्हा का पता बता दे
राधे ओ राधे क्या खता है यह बता दे
मुझे श्याम से मिला दे कान्हा का पता बता दे

तुझ को तो सब पता है
राधे रानी कहां है मेरा कान्हा
क्यों करती  हो देरी और काहे बनाती बहाना
भक्तो को मिल जाये कान्हा
उनको सांगत से मिलवाना
इतना फ़र्ज़ निभा दे
मुझे श्याम से मिला दे ,कान्हा का पता बता दे

WRITTEN BY भीमसेन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ