google.com, pub-4591989099299328, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Jab pardesi hua ravana sundar kaya padi rahi lyrics

Jab pardesi hua ravana sundar kaya padi rahi lyrics

Armano ka hua khatma lyrics in hindi language  nirgun bhajan lyrics 


अरमानों का हुआ खात्मा

दिल की तमन्ना बनी रही

 जब परदेसी हुआ रवाना 

सुंदर काया पड़ी रही


एक पंडित जी अपने घर में

पत्रा देखा करते थे

जन्म मरण की जन्मकुंडली 

रेखा देखा करते थे

जब मरने का टाइम आया 

कोठी उनकी धरी रही


जब परदेसी हुआ रवाना 

सुंदर काया पड़ी रही


एक डाक्टर अपने घर से 

करन दवा तैयार हुए

दवा उठाकर बैग में रख ली

मोटर कार सवार हुए

फिसली कार गिरी गड्ढे मे

दवा बैग म पड़ी रही


जब परदेसी हुआ रवाना 

सुंदर काया पड़ी रही


एक सेठ दुकान पे बैठे 

घटा नफा सभी जोड़ रहे

किस से हमको कितने लेने 

बली के पन्ने मोड़ रहे 

काल बली का लगा तमाचा

कलम कान पे लगी रही


जब परदेसी हुआ रवाना 

सुंदर काया पड़ी रही


वाह वाह वाह रे क्या कहूं भाई

ईश्वर की है यही गति 

जिसको जिस कायम है जाना

फर्क ना होगा एक रत्ती

जिसने प्रभु का नाम लिया है

उसकी कमाई धरी रही 


जब परदेसी हुआ रवाना 

सुंदर काया पड़ी रही




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ