Jacha ji hame sone ki jagh bata do lyrics in hindi language
New sohar geet lyrics in hindi language "Jaccha ji hame sone ki jagh bata do "
जच्चा जी हमें सोने की जगह बता दो
कहो तो जच्चा थारे सिरहाने आगे सो जाऊ
नहीं नहीं रे राजा सर आगे सोवे मेरो तकिया
क्या तकिये जैसे हम नहीं है क्या हमको जगह कहीं नहीं है
जच्चा जी हमें सोने की जगह बता दो
कहो तो जच्चा थारे पेरो में सो जाये
नहीं नहीं रे राजा पेरो पे सोवे मेरो कम्बल
क्या कम्बल जैसे हम नहीं है क्या हमको जगह कहीं नहीं है
जच्चा जी हमें सोने की जगह बता दो
कहो तो जच्चा थारे बगली में सो जाये
नहीं नहीं रे राजा बगली में सोवे मेरो लल्ला
क्या लल्ला जैसे हम नहीं है क्या हमको जगह कहीं नहीं है
जच्चा जी हमें सोने की जगह बता दो
कहो तो जच्चा थारे छज्जे पे सो जाये
नहीं नहीं रे राजा छज्जे पे सोवे मेरो बन्दर
क्या बन्दर जैसे हम नहीं है क्या हमको जगह कहीं नहीं है
जच्चा जी हमें सोने की जगह बता दो
कहो तो जच्चा थारे द्वारे में सो जाये
नहीं नहीं रे राजा द्वारे पे सोवे मेरो कुत्ता
क्या कुत्ते जैसे हम नहीं है क्या हमको जगह कहीं नहीं है
जच्चा जी हमें सोने की जगह बता दो
Dehati geet mala is the best blog for hindi bhajan lyrics, devotional bhajan lyrics with full lyrics , bhajan, krishna bhajan lyrics, shiva bhajan lyrics, hanumaan bhajan lyrics, sai bhajan lyrics, jain bhajan lyrics, durga bhajan lyrics, ganesh bhajan lyrics, raam bhajan lyrics, gurudev, bhajan lyrics, devotional songs, hindi bhajan lyrics
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें