Hanuman jayanti bhajan lyrics sooraj ko ugne na dunga bhajan lyrics

Sooraj ko ugne na dunga laxman ko marne na dunga bhajan lyrics 


सूरज को उगने ना दूंगा

लक्ष्मण को मरने ना दूंगा

ये वादा तेरे हनुमान का


सूरज के पास जाके पहले समझाऊंगा

मान जाए ठीक नहीं तो मुख में दबाऊंगा

छा जाए घोर अँधेरा

फिर होगा नहीं सवेरा

ये वादा तेरे हनुमान 

सूरज को उगने ना दूंगा

लक्ष्मण को मरने ना दूंगा

ये वादा तेरे हनुमान का


काल का भी काल हूँ मैं नाम से डरेगा  

बाँध लूँगा मौत फिर कोई ना मरेगा

मेरे रामजी उदास ना होना

मेरे रहते कभी ना रोना

ये वादा तेरे हनुमान 

सूरज को उगने ना दूंगा

लक्ष्मण को मरने ना दूंगा

ये वादा तेरे हनुमान का


ब्रह्माजी के पास जाके बही खुलवाउंगा

छोटी होगी आयु तो फिर लम्बी करवाऊंगा

ब्रह्मा की कलम चलेगी

लक्ष्मण की उमर बढ़ेगी

ये वादा तेरे हनुमान 

सूरज को उगने ना दूंगा

लक्ष्मण को मरने ना दूंगा

ये वादा तेरे हनुमान का


बूंटीं की बात क्या पहाड़ ले के आऊंगा

रामजी के खातिर मैं तो कुछ भी कर जाऊँगा

भक्त प्रभु मैं तेरा

कुछ रखिये भरोसा मेरा

ये वादा तेरे हनुमान

सूरज को उगने ना दूंगा

लक्ष्मण को मरने ना दूंगा

ये वादा तेरे हनुमान का


दीजिये आशीर्वाद मैं तो बूंटीं लेने जाता हूँ

चुटकी बजाके मैं तो बूंटीं लेके आता हूँ

मै लखन के प्राण न लाऊँ

माँ अंजनी पूत न  कहलाऊ

ये वादा तेरे हनुमान

सूरज को उगने ना दूंगा

लक्ष्मण को मरने ना दूंगा

ये वादा तेरे हनुमान का




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ