भोले बाबा बारात लेकर आना,भूल नहीं जाना bhole baba baraat lekar aana bhool nahi jana lyrics

भोले बाबा बारात लेकर आना,भूल नहीं जाना

भोले बाबा बारात लेकर आना,भूल नहीं जाना,
हिमाचल वाले रोड पे तुम्हें गोरा मिलेगी हर मोड़ पे

हमने कहा था भोले हल्दी लगाकर आना 
तुम भस्म लगा कर आए, 
लाज नहीं आई शर्म नहीं आई,
हिमाचल वाले रोड पे। 
तुम्हें गोरा मिलेगी हर मोड़ पे।

भोले बाबा बारात लेकर आना,भूल नहीं जाना,
हिमाचल वाले रोड पे तुम्हें गोरा मिलेगी हर मोड़ पे

हमने कहा था भोले घोड़ा लेकर आना।
तुम नंदी लेकर आए,
लाज नहीं आई शर्म नहीं आई
हिमाचल वाले रोड पे।
तुम्हें गोरा मिलेगी हर मोड़ पे।

भोले बाबा बारात लेकर आना,भूल नहीं जाना,
हिमाचल वाले रोड पे तुम्हें गोरा मिलेगी हर मोड़ पे

हमने कहा था भोले बारात लेकर आना।
तुम भूत लेकर आए,तुम प्रेत लेकर आए
लाज नहीं आई शर्म नहीं आई,
हिमाचल वाले रोड पे।
तुम्हें गोरा मिलेगी हर मोड़ पे।

भोले बाबा बारात लेकर आना,भूल नहीं जाना,
हिमाचल वाले रोड पे तुम्हें गोरा मिलेगी हर मोड़ पे

हमने कहा था बैंड बाजा लेकर आना।
तुम डम डम डमरू बजाए,
लाज नहीं आई शर्म नहीं आई,
हिमाचल वाले रोड पे।
तुम्हें गोरा मिलेगी हर मोड़ पे।

भोले बाबा बारात लेकर आना,भूल नहीं जाना,
हिमाचल वाले रोड पे तुम्हें गोरा मिलेगी हर मोड़ पे

हमने कहा था माथे सेहरा बांध कर आना।
तुम गंगा बहा कर आए,
लाज नहीं आई शर्म नहीं आई,
हिमाचल वाले रोड पे तुम्हें गोरा मिलेगी हर मोड़ पे।

भोले बाबा बारात लेकर आना,भूल नहीं जाना,
हिमाचल वाले रोड पे तुम्हें गोरा मिलेगी हर मोड़ पे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ