चाबी ताले की बहना सारा ही कुनबा मांगे chaabi taale ki behna sara hi kunba maange lyrics

   चाबी ताले की बहना सारा ही कुनबा मांगे 


चाबी ताले की बहना सारा ही कुनबा मांगे 

यह चाबी बेटे ने मांगी,
मैं तो दे देती री बहना सेवा कबहु ना किनी,
चाबी ताले की बहना सारा ही कुनबा मांगे 

यह चाबी बहूओ ने मांगी,
मैं तो दे देती री बहना आदर कबहु ना किनो,
चाबी ताले की बहना सारा ही कुनबा मांगे 

यह चाबी बेटी ने मांगी,
मैं तो दे देती री बहना कहना कबहु ना मानो,
चाबी ताले की बहना सारा ही कुनबा मांगे 

यह चाबी पोते ने मांगी,
मैं तो तेरी तेरी बहना लढिया कबहु ना पकड़ी,
चाबी ताले की बहना सारा ही कुनबा मांगे 

यह चाबी राजा ने मांगी,
मैं तो दे देती री बहना दिल की कबहु ना पूछी,
चाबी ताले की बहना सारा ही कुनबा मांगे 

यह चाबी सतगुरु ने मांगी,
मैंने ना दीनी री बहना खुनटी पर धर दीनी,
चाबी ताले की बहना सारा ही कुनबा मांगे 

धर्मराज को आयो रे बुलावो,
छोड़ो सब चल दीनी री बहना जनों जनों याहे मांगे,
चाबी ताले की बहना सारा ही कुनबा मांगे 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ