होके सिंह सवार भगत तेरे दर आये hoke singh savaar bhagat tere dar aaye lyrics

होके सिंह सवार भगत तेरे दर आये


 शेरोवाली मैया आजा अटकी नैया मेरी पार लगाजा 

होके सिंह सवार भगत तेरे दर आये 


गणपत जी को शीश झुकाये 

शिव भोले का नंदी सजाये 

आओ सब परिवार भगत तेरे घर आये 

होके सिंह सवार भगत तेरे दर आये 


हरी हरी चूड़ी पहनाये 

छप्पन मेवा भोग लगाए 

कर पूरा श्रृंगार भगत तेरे दर आये 

होके सिंह सवार भगत तेरे दर आये 


लाल लाल तेरा चूनर चोला 

भगतो ने जय कारा बोला

जग की सेवनहार भगत तेरे दर आये

होके सिंह सवार भगत तेरे दर आये 


तू ही चंडी मातभावनि 

तू ही गौरी बनी मसानी 

हमको कर दो पार भवानी तेरे दर आये 

 होके सिंह सवार भगत तेरे दर आये 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ