अनोखी माधुरी जोड़ी / hindi Lyrics

 अनोखी माधुरी जोड़ी, हमारे श्याम श्यामा की,
रसीले रस भरे नैना , हमारे श्याम श्यामा की ॥

कटीली प्यारी सी अँखिया, है सुंदर प्यारी सी बतिया 
लटकते केश घुंगराले , हमारे श्याम श्यामा की ॥

मुकुट है शीश पर इनके , अधर मुरली लगे प्यारी,
बड़ी प्यारी छवि लागे , हमारे श्याम श्यामा की ॥

संग है गुवालों की टोली , साथ में राधिका गोरी ,
है प्यारी ये जुगलजोड़ी , हमारे श्याम श्यामा की ॥

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ