श्याम चन्दा है राधा चकोरी Hindi lyrics
श्याम चंदा है श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी
श्याम चंदा है श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी
श्याम रसिया है श्यामा रसीली,
श्याम छलिया है राधा शर्मीली
श्याम नटखट है राधा है भोरी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी
दोनों में प्रेम इतना है ज्यादा,
राधा मोहन है मोहन है राधा
कृष्ण काला है राधा है गोरी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी
गोविंद है गोकुल का राजा,
बृज की सरकार रानी है राधा
चिरंजीवी है दोनों की जोड़ी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी
दोनों ही रूप रस की है धारा,
जिसमें डूबा है संसार सारा।
नंद नंदन के भानु किशोरी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी
0 टिप्पणियाँ