सास बहु का मजेदार गीत Hindi lyrics
मोबाइल की लग गई बीमारी, हाय राम अकल गई मारी
सासुजी सोचे बहू खाना बनाएं,
बहू तो किचन में व्हाट्स एप्प चलाएं
सब्जी जल गई सारी की सारी
हाय राम अकल गई मारी
सासुजी सोचे बहू बर्तन मांजे,
बहू तो राखूंडे में फेसबूक चलाए
चिकनाई राह गई सारी की सारी
हाय राम अकल गई मारी
सासुजी सोचे बहू कपड़े धोए
बहू तो बाथरूम में इस्टाग्राम चलाए
साबुन रह गई सारी की सारी
हाय राम अकल गई मारी
0 टिप्पणियाँ