हे लाड़ली सुध लिजे हमारी हे राधा रानी हे श्यामा प्यारी Hindi lyrics
हे लाडली, सुध लीजे हमारी
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी
ओ, कृपा बरसाने वाली, मेरी राधा रानी
हाँ, मेरी राधा रानी, मेरी श्यामा प्यारी
तेरे बिना कोई नहीं है मेरा
मुझे सहारा, श्यामा जू, तेरा
क्षमा करो भई जो चूक भारी
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी
हे लाडली, सुध लीजे हमारी
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी
मैं हूँ अधम, मुझको ना बिसारो
मेरी भी, श्यामा, बिगड़ी सँवारो
तारो या मारो, मर्जी तुम्हारी
हे श्यामा प्यारी, हे राधे प्यारी
हे लाडली, सुध लीजे हमारी
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी
दीनों की, श्यामा, रखवार तुम हो
मेरे जीवन की आधार तुम हो
लाखों की तुमने बिगड़ी साँवरी
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी
श्यामा जू, इतना उपकार कर दो
अपनी ही भगती का मुझको वर दो
Chitra Vichitra तेरे दर के भिखारी
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी
हे लाडली, सुध लीजे हमारी
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी
(मेरी राधा रानी, मेरी श्यामा प्यारी)
0 टिप्पणियाँ