ओ मैया तेने का ठानी मन में Hindi lyrics

ओ मईया तैने का ठानी मन में
राम-सिया भेज दइ री वन में 

हाय री तैने का ठानी मन में
राम-सिया भेज दइ री वन में 

यधपि भरत तेरो ही जायो
तेरी करनी देख लज्जायो
अपनों पद तैने आप गँवायो
भरत की नजरन में

राम-सिया भेज दइ री वन में
हठीली तैने का ठानी मन में
राम-सिया भेज दइ री वन में 

महल छोड़ वहाँ नहीं' रे मड़ैया
सिया सुकुमारी, संग दोउ भईया
काहू वृक्ष तर भीजत होंगे
तीरो मेहन में

राम-सिया भेज दइ री वन में
दीवानी तैने का ठानी मन में
राम-सिया भेज दइ री वन में 

कौशल्या की छिन गयी वाणी
रोय ना सकी उर्मिला दीवानी
कैकेयी तू बस एक ही रानी
रह गयी महलन में

राम-सिया भेज दइ री वन में
दीवानी तैने का ठानी मन में
राम-सिया भेज दइ री वन में 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ