तेरी पायल की मीठी आवाज बन्नी गीत Hindi Lyrics
तेरी पायल की मीठी आवाज बन्नी जरा धीरे चलो,
धीरे चलो बन्नी धीरे चलो
तेरी पायल की मीठी आवाज बन्नी जरा धीरे चलो,
सास–ससुर से मिलकर रहना,
मिलकर रहना बन्नी मिलकर रहना,
देंगी मां जैसा तुमको प्यार, बन्नी जरा धीरे चलो,
तेरी पायल की मीठी आवाज बन्नी जरा धीरे चलो
जेठ–जेठानी से जुड़कर रहना,
जुड़कर रहना बन्नी जुड़कर रहना,
तुम तो भाभी सा पाओगी प्यार बन्नी जरा धीरे चलो,
तेरी पायल की मीठी आवाज बन्नी जरा धीरे चलो
देवर–देवरानी से मिलकर रहना,
मिलकर रहना बन्नी मिलकर रहना,
तुम्हे मिलेगा बहना सा प्यार बन्नी जरा धीरे चलो,
तेरी पायल की मीठी आवाज बन्नी जरा धीरे चलो,
ननद–ननदोई से हिल–मिल रहना,
हिल–मिल रहना बन्नी हिल–मिल रहना,
तुम पाओगी सखियों सा प्यार बन्नी जरा धीरे चलो,
तेरी पायल की मीठी आवाज बन्नी जरा धीरे चलो।
0 टिप्पणियाँ