मेरे बाँके बिहारी की हर शान निराली है -2
यशोदा के लाला की सारी दुनिया दीवानी है -2
जब मुरली बजाते हो तो, तान निराली है
जब हसते हो मोहन मुस्कान निराली है
मेरे बाँके बिहारी की हर शान निराली है -2
तेरे मोर मुकुट की भी शान निराली है
राधा के संग मोहन जोड़ी भी निराली है
मेरे बाँके बिहारी की हर शान निराली है -2
तुम रास रचैया हो तुम कृष्ण कन्हैया हो
हो लीला धर मोहन तेरी लीला न्यारी है
मेरे बाँके बिहारी की हर शान निराली है -2
भक्तों की सुनते हो कष्टों को हरते हो
हो मुरली धर माधव तेरी महिमा निराली है
मेरे बाँके बिहारी की हर शान निराली है -2
\
0 टिप्पणियाँ