सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bharat Nanihal Se Laute Pita Ka Shok Bhari Hai भरत ननिहाल से लौटे

LYRICS  भरत ननिहाल से लौटे पिता का शोक भारी है ये भोजन क्यों बनाये है इन्हे हम खा नहीं सकते खिला दो मात केकयी को जिन्होंने राम वन भेजे भरत ननिहाल से लौटे पिता का शोक भारी है ये लोटे क्यों भराये  है जिन्हे हम पी नहीं सकते पिलो दो मात केकयी को जिन्होंने राम वन भेजे भरत ननिहाल से लौटे पिता का शोक भारी है ये बीड़े क्यों लगाए  है जिन्हे हम चाब नहीं  सकते चबा  दो मात केकयी को जिन्होंने राम वन भेजे भरत ननिहाल से लौटे पिता का शोक भारी है ये बिस्तर  क्यों लगाए   है जिनपे हम सो नहीं सकते सुला  दो मात केकयी को जिन्होंने राम वन भेजे भरत ननिहाल से लौटे पिता का शोक भारी है ये चौपड़  क्यों लगायी   है जिन्हे हम खेल  नहीं सकते खिला  दो मात केकयी को जिन्होंने राम वन भेजे भरत को राम मिले वन में ख़ुशी हुई दोनों के मन नगर  का हाल बता भैया मात का हाल बता भैया पिता तो स्वर्ग लोक धाए मात महलो में रोती है भरत ननिहाल से लौटे पिता का शोक भारी है

Tera Jadu Na Chalega Mere Bhole Lyrics तेरा जादू न चलेगा मेरे भोले

LYRICS  तेरा जादू न चलेगा मेरे भोले काहे मारे मेरी गलियों के फेरे शीश भोले के जटा बिराजे मेरे बालो से मिला ले मेरे भोले काहे मारे मेरी गलियों के फेरे तेरा जादू न चलेगा मेरे भोले काहे मारे मेरी गलियों के फेरे माथ भोले के गंगा बिराजे मेरी बिंदिया से मिला ले मेरे भोले काहे मारे मेरी गलियों के फेरे तेरा जादू न चलेगा मेरे भोले काहे मारे मेरी गलियों के फेरे गले भोले सर्पो की माला मेरे हरवो से मिला ले मेरे भोले काहे मारे मेरी गलियों के फेरे तेरा जादू न चलेगा मेरे भोले काहे मारे मेरी गलियों के फेरे हाथ भोले के डमरू विराजे मेरे मेहँदी  {ढोलक }  से मिला ले मेरे भोले काहे मारे मेरी गलियों के फेरे तेरा जादू न चलेगा मेरे भोले काहे मारे मेरी गलियों के फेरे गले भोले सर्पो की माला मेरे हरवो से मिला ले मेरे भोले काहे मारे मेरी गलियों के फेरे तेरा जादू न चलेगा मेरे भोले काहे मारे मेरी गलियों के फेरे संग  भोले के गौरा विराजे  मेरी सखियों  से मिला ले मेरे भोले काहे मारे मेरी गलियों के फेरे तेरा जादू न चलेगा मेरे भोले काहे मा...
LYRICS  रोला रोला रोला यु मेरे बुढ़ापे का रोला तीन बहु मेरे तीन ढाल की तीन टीकड़ा न्यारा यो मेरे बुढ़ापे का रोला बढ़ली बहु मेरी हो गयी न्यारी मै लुंगी खाल औघरा छोटी कहे में होंगी न्यारी में लुंगी नोहरा सारा रोला रोला रोला यु मेरे बुढ़ापे का रोला सबसे छोटी हे सबसे खोटी सासु लिकड़ सासरा मेरा रोला रोला रोला यु मेरे बुढ़ापे का रोला जीने निचे जगह बची है उड़े गेरा मेरा खटोला रोला रोला रोला यु मेरे बुढ़ापे का रोला तीनो बहु हे मेरी न्यू बतलावे सासु का खोसलो झोला रोला रोला रोला यु मेरे बुढ़ापे का रोला कुंडा पाड़ दिया ताला तोड़ दिया बक्से का लिया ढीढोला रोला रोला रोला यु मेरे बुढ़ापे का रोला घाल खटोला पड़ी हे बगड़  में यु उठा पेट में रोड़ा रोला रोला रोला यु मेरे बुढ़ापे का रोला सासरे से बेटी आगयी माँ कड़े धरु  ये    झोला  कड़े हे बिठाऊ  बेटी कड़े धरौ  ये  बापू  मर गया   तेरा  मेरे बुढ़ापे का रोड़ा

krishna ji bhajan lyrics in hindi Tujhe Kab Se Shyam Pukar Rahi shyam bhajan lyrics in hindi

LYRICS  तुझे कब से शाम पुकार रही काजल डलवा ले अँखियन में तुझे मोर मुकुट मँगवा दूँगी तेरे माथे पे सजवा दूँगी संग केसर ख़ूब लगा दूँगी काजल डलवा ले अँखियन में तुझे कब से शाम पुकार रही काजल डलवा ले अँखियन में तेरे हीरे के हार मँगवा दूँगी तेरे गले में सजवा दूँगी हीरे मोती से जड़वा दूँगी काजल डलवा ले अँखियन में तुझे कब से शाम पुकार रही काजल डलवा ले अँखियन में तेरा पीला पिताम्बर ला दूँगी वा में गोटा किनारी लगा दूँगी तेरे काँधे पे सजवा दूँगी काजल डलवा ले अँखियन में तुझे कब से शाम पुकार रही काजल डलवा ले अँखियन में तुझे चाँदी की पायल ला दूँगी वा में घुँघरीया डलवा दूँगी तेरे पैरों में सजवा दूँगी काजल डलवा ले अँखियन में तुझे कब से शाम पुकार रही काजल डलवा ले अँखियन में तुझे बरसाने बुलवा दूँगी तेरी राधा से मिलवा दूँगी तेरी कामरिया सजवा दूँगी काजल डलवा ले अँखियन में तुझे कब से शाम पुकार रही काजल डलवा ले अँखियन में

Maiyaa tero languriya bulaye siti maar ke lyrics मैया तेरा लांगुरिया बुलाये सिटी मार के lyrics

LYRICS  ओहो मैया तेरा लांगुरिया मुझको बुलाये सिटी मार के ओहो मैया तेरा लांगुरिया मुझको बुलाये नैना  मार के बागो बागो मई गयी ,मेरे पीछे पीछे आता है कर डाली की ओट ओट हज़ार का नोट दिखता है ओहो मैया तेरा लांगुरिया मुझको बुलाये सिटी मार के टालो टालो मई गयी मेरे पीछे पीछे आता है कर कपड़ो की ओट ओट हज़ार का नोट दिखता है ओहो मैया तेरा लांगुरिया मुझको बुलाये सिटी मार के कुओ कुओ मई गयी मेरे पीछे पीछे आता है कर गागर की ओट ओट हज़ार का नोट दिखता है ओहो मैया तेरा लांगुरिया मुझको बुलाये सिटी मार के महलो महलो में  गयी मेरे पीछे पीछे आता है  कर परदे की ओट ओट हज़ार का नोट दिखता है ओहो मैया तेरा लांगुरिया मुझको बुलाये सिटी मार के मंदिर मंदिर में गयी मेरे पीछे पीछे आता है कर मूरत की ओट ओट हज़ार का नोट दिखता है ओहो मैया तेरा लांगुरिया मुझको बुलाये सिटी मार के कीर्तन कीर्तन में गयी मेरे पीछे पीछे आता है कर भगतो की ओट ओट हज़ार का नोट दिखता है ओहो मैया तेरा लांगुरिया मुझको बुलाये सिटी मार के

Haldi Ke Daag Lagaye Lyrics LYRICS हल्दी के दाग लगाए रंग बरसेगो

LYRICS  कोरे कोरे  कागज नीली नीली श्याही हल्दी के दाग लगाए रंग बरसेगो रंग बरसे कछु अमृत बरसे और बरसे कस्तूरी रंग बरसेगो लिख लिख चिठिया भेजू रे बिरन पे बिरन भात ले आइओ रंग बरसेगो एक लाख को जेवर लाइओ सवा लाख थाली में रंग बरसेगो  अरे इतना हो तो भैया  मेरे घर आइओ मत मेरी हंसी करइयो रंग बरसेगो कोठे चढ़ के देखन लागी  बिरन भात ले आये रंग बरसेगो बूढी बूढी बधिया टूटी सी मझोली गरद उड़ाते आये रंग बरसेगो कैयो मेरी नन्द बड़ी से भैया कहा उतरेंगे बाग़ बगीचा भैया मेरे हथ नहीं पिछवाड़े उतरेंगे रंग बरसेगो कैयो मेरी नन्द बड़ी से नगर बुलावा दे आवे  रंग बरसेगो रंग बरसे कछु अमृत बरसे और बरसे कस्तूरी रंग बरसेगो एक रुपैया थाली में डाले मोटी धोवति लाये रंग बरसेगो रंग बरसे कछु अमृत बरसे और बरसे कस्तूरी रंग बरसेगो लिख लिख चिठिया भेजू रे चचा पे चचा भात ले आइओ रंग बरसेगो एक लाख को जेवर लाइओ सवा लाख थाली में रंग बरसेगो अरे इतना हो तो चचा  मेरे घर आइओ मत मेरी हंसी करइयो रंग बरसेगो कोठे चढ़ के देखन लागी  चचा भात ले आये रंग बरसेगो ...

Moh Maya Ke Chakkar Me Mai Naam Hari Ka Bhul Gayi

LYRICS  दिन का चैन रात की निद्रा दोनुवाने खोकर बैठ गई मोह माया के चक्कर में मै नाम हरि का भूल गई बालक पन में खेली खाई सखियों के मा मस्त रही स्यानी हो गई शादी कर दी दो परिवारों में बांट दई  मोह माया के चक्कर में मैं नाम हरि का भूल गई कदे पीहर में कदे सासरे आना जान में लगी रही मोह माया के चक्कर में मैं नाम हरि का भूल गई दिन का चैन रात की निद्रा दोनुवाने खोकर बैठ गई मोह माया के चक्कर में मै नाम हरि का भूल गई पहली अवस्था चालू हो गई बेटा बेटी होने लगे पालन पोषण करण लागगी दिन और रात भगन लगे वारी सोउ  बखत उठलू बन कोल्हू का बैल गई मोह माया के चक्कर में मैं नाम हरि का भूल गई दिन का चैन रात की निद्रा दोनुवाने खोकर बैठ गई मोह माया के चक्कर में मै नाम हरि का भूल गई दूसरी अवस्था चालू हो गई बेटा बेटी ब्यान लगे किसी का कपड़ा किसी का गहना किसी का घर बनवान लगे जिम्मेवारी पूरी हो गई चुप होकर बैठ गई मोह माया के चक्कर में मैं नाम हरि का भूल गई दिन का चैन रात की निद्रा दोनुवाने खोकर बैठ गई मोह माया के चक्कर में मै नाम हरि का भूल गई तीसरी अवस्था चालू हो गई...

Laal Laal ude re gulaal balaji tere mandir me lyrics लाल लाल उड़े रे गुलाल

LYRICS  लाल लाल उड़े रे गुलाल बालाजी तेरे मंदिर में कोई चढ़ावे चंपा चमेली में चड़ाउ फूल लाल बालाजी तेरे मंदिर में लाल लाल उड़े रे गुलाल बालाजी तेरे मंदिर में कोई चढ़ावे केसर रोली में चढ़ाउ  सिन्दूर लाल बालाजी तेरे मंदिर में लाल लाल उड़े रे गुलाल बालाजी तेरे मंदिर में कोई चढ़ावे पेड़ा बर्फी में चढ़ाउ लड्डू लाल बालाजी तेरे मंदिर में लाल लाल उड़े रे गुलाल बालाजी तेरे मंदिर में कोई चढ़ावे पीला पीताम्बर में चढ़ाउ  लंगोटा लाल बालाजी तेरे मंदिर में लाल लाल उड़े रे गुलाल बालाजी तेरे मंदिर में कोई सुनावे गीता रामायण में सुनाऊ सुंदरकांड बालाजी तेरे मंदिर में लाल लाल उड़े रे गुलाल बालाजी तेरे मंदिर में कोई तो जावे मंदिर शिवालय में जाऊ मेहंदीपुर धाम  बालाजी तेरे मंदिर में लाल लाल उड़े रे गुलाल बालाजी तेरे मंदिर में 

Balaji Aao Ghar Pe Hamare lyrics बालाजी आओ घर पे हमारे lyrics

LYRICS  बालाजी आओ घर पे हमारे बैठे है   कब से नैना बिछाये बाबा , बिलकुल बगल में मकान हमारे घर आजाना बाबा तेरे पैर मेरे घर पद जाये तेरा मेरा प्यार और बढ़ जाये आना बन के मेहमान बिलकुल बगल में मकान हमारे घर आजाना आज सारी रात तुम्हे भजन सुनाएंगे सारे प्रेमियों को पढ़ पढ़ सुनाएंगे होगी जय जय कार हमारे घर आजाना बालाजी आओ घर में हमारे आज घर घर बाबा बटेगी मिठाई ढोलकी बजेगी और बजेगी सहनाई करदो रे सब का उद्धार हमारे घर आजाना 

Meri Vandna Maiyaa Ji Tere Aage Dono Hath Jod Jod Ke lyrics दोनों हाथ जोड़ जोड़ के lyrics

LYRICS  मेरी वंदना मैया जी तेरे आगे दोनों हाथ जोड़ जोड़ के गंगा से जमना से जल भर लायी मेरी मैया को स्नान कराउ की दोनों  हाथ जोड़ जोड़ के सुआ सुआ चोला मैया अंग बिराजे मेरी मैया जी को चुनर उढाओ दोनों हथ जोड़ जोड़ के घिस घिस चन्दन भर है कटोरी मेरी मैया जी को तिलक लगाऊ दोनों हथ जोड़ जोड़ के चुन चुन कलिया हर बनाऊ मेरी मैया जी को हर पहनाऊ की दोनों हथ जोड़ जोड़ के पान सुपारी मैया ध्वजा नारियल मैया जी को भेंट चड़ाउ दोनों हथ जोड़ जोड़ के सोने की थाली में हलवा छोले मेरी मैया जी का भोग लगाऊ की दोनों हथ जोड़ जोड़ के दूरो दूरो मैया संगता आइया मेरी मैया के जयकारे लगाओ की दोनों हथ जोड़ जोड़ के

Mere Sasul Ki Phulbagiya lyrics मेरे सासुल की फुलबगिया lyrics

LYRICS  मेरे सासुल की फुलबगिया काये दिन चौड़े में लूट जायगी भैया मेरे सासुल घनेरी साड़ी ढेड़ सो लाइओ स्वाफा ढेड़ सो लाइओ मेरे सासुल की फुलबगिया मेरे नरसी  की फुलबगिया मेरे द्वार पर लूट जायगी भैया मेरे जेठ घनेरे स्वाफा ढेड़ सो लाइओ भैया मेरे दौरानी भतेरी साड़ी  ढेड़ सो लाइओ मेरे नरसी  की फुलबगिया मेरे द्वार पर लूट जायगी भैया मेरे नांदिया भतेरे  स्वाफा ढेड़ सो लाइओ भैया मेरे नन्द है मोती चड्डी मोटी सी ले आइओ 

Betiyan kyu parayi hai lyrics बेटिया क्यों परायी हैं lyrics

LYRICS  मुझे  माँ से गिला, मिला ये ही सिला बेटिया क्यों परायी हैं मेरी माँ खेली कूदी मैं जिस आँगन में, वो भी अपना पराया सा लागे ऐसा दस्तूर क्यों है माँ, जोर किसका चला इसके आगे एक को घर दिया, एक को वर दिया, तेरी कैसी विदाई  है मुझे माँ से गिला जो भी माँगा मैंने बाबुल से, दिया हस के मुझे बाबुल ने प्यार इतना दिया है मुझको क्या बयान मैं करू अपने मुख से जिस घर में पली, उस घर से चली यह कैसी बिदाई है मुझे माँ से गिला अच्छा घर सुन्दर वर  देखा माँ ने क्षण में कर दिया उनके हवाले जिंदगी भर का यह है बंधन कह के समझाते हैं घर वाले देते दिल से दुया, खुश रहना सदा, कैसी प्रीत निभायी है मुझे माँ से गिला अच्छा तो मई अब चलती हु अब तो  जाना पड़ेगा मुझको गलतियां माँ माफ़ करना मेरी थोड़ा सहना पड़ेगा मुझको अच्छा चलती हु माँ अब गले से लगा बेटिंया तो परायी है

Assi baras ke shiv shanka lyrics अस्सी बरस के शिव शंकर shiv shankar bhajan lyrics

LYRICS  अस्सी बरस के शिव शंकर सोलह बरस की पारवती वो टिका मांगे ------पारवती वो बिंदिया मांगे ------पारवती में कहा से लाऊ -----पारवती जंगल का जोगी -----पारवती वन वन का जोगी ----पारवती आजार यही  बाजार यही पर पैसा मेरे पास नहीं अस्सी बरस के शिव शंकर सोलह बरस की पारवती वो झाले  मांगे ------पारवती वो कुण्डल  मांगे ------पारवती वो नथनी  मांगे ------पारवती जंगल का जोगी -----पारवती वन वन का जोगी ----पारवती आजार यही  बाजार यही पर पैसा मेरे पास नहीं अस्सी बरस के शिव शंकर सोलह बरस की पारवती वो हरवा मांगे ------पारवती वो माला  मांगे ------पारवती वो पैण्डल मांगे ------पारवती जंगल का जोगी -----पारवती वन वन का जोगी ----पारवती आजार यही  बाजार यही पर पैसा मेरे पास नहीं अस्सी बरस के शिव शंकर सोलह बरस की पारवती वो चूड़ी  मांगे ------पारवती वो कंगन  मांगे ------पारवती वो मेहँदी  मांगे ------पारवती में कहा से लाऊ ----पारवती जंगल का जोगी -----पारवती वन वन का जोगी ----पारवती आजार यही  बाजार यही पर प...

मैया किसी गरीब की किस्मत संवार दे LYRICS Maiyaa kisi gareeb ki kismat sanwar do

LYRICS  मैया किसी गरीब की किस्मत संवार दे दाती किसी गरीब की किस्मत संवार दे गुलशन मेरा उजड़ गया तिनके भिखर गए उजड़े हुए इस बाग़ में माँ  आके बहार दो मैया किसी गरीब की किस्मत संवार दे मैं वो चिराग हु जिसमे रौशनी नहीं ज्योति का नूर माँ मेरी  मेरे हृदये उतार दो इस मेरी जिंदगी में माँ कोई आसरा नहीं अपने दर पे माँ मेरी किस्मत संवार दो मैया किसी गरीब की किस्मत संवार दो दासी हु तेरी दातिए तेरे दर की फ़कीर हु धन माल मांगती नहीं माँ आके दीदार दो मैया किसी गरीब की किस्मत संवार दे

Languriya dhokhebaz rail me lut gayi re languriya lyrics लांगुरिया धोखे बाज़ रेल मे लुट गई रे लांगुरिया lyrics

LYRICS  लांगुरिया धोखे बाज़ रेल मे लुट गई रे लांगुरिया, लांगुरिया धोखे बाज़ रेल मे लुट गई रे लांगुरिया,  टीका तो मेरो लूट गयो   लांगुरिया, बिंदिया  पे मारो हाथ रेल में लूट गई रे लांगुरिया , लांगुरिया धोखे बाज़ रेल मे लुट गई रे लांगुरिया हरवा तो मेरो लूट  गयो लांगुरिया, माला पे मारो हाथ रेल में लूट गई रे लांगुरिया, लांगुरिया धोखे बाज़ रेल मे लुट गई रे लांगुरिया, कंगना तो मेरो लूट गयो  लांगुरिया, मेहँदी पे मारो हाथ रेल में लूट गई रे लांगुरिया, लांगुरिया धोखे बाज़ रेल मे लुट गई रे लांगुरिया तगड़ी तो मेरी लुट गई लांगुरिया गुच्छा  पे मारो हाथ रेल में लूट गई रे लांगुरिया लांगुरिया धोखे बाज़ रेल मे लुट गई रे लांगुरिया पायल तो मेरी लुट गई रे लांगुरिया बिछवे  पे मारो हाथ रेल में लूट गई रे लांगुरिया लांगुरिया धोखे बाज़ रेल मे लुट गई रे लांगुरिया लेहंगा तो मेरी लुट गई रे लांगुरिया चूनर  पे मारो हाथ रेल में लूट गई रे लांगुरिया लांगुरिया धोखे बाज़ रेल मे लुट गई रे लांगुरिया

krishna ji bhajan lyrics in hindi shyam bhajan lyrics in hindi mujhe jamuna tat par bulaya

LYRICS  मुझे जमुना के तट पर बुलाया और बंसी की धुन पर नचाया सांवरा तू बड़ा वो है चोरी करे हो सीनाजोरी करें मेरी पकड़े कलाई जोरा जोरी करे मेरी मटकी को होए मेरी मटकी को तूने गिराया और बंसी की धुन पर नचाया सांवरा तू बड़ा वो है मुझे जमुना के तट पर बुलाया और बंसी की धुन पर नचाया सांवरा तू बड़ा वो है रोके हो मेरी रोके डगर कहे माखन खिला दे मेरी जाने जिगर मेरे माखन को हो मेरे माखन को तूने चुराया और बंसी की धुन पर नचाया सांवरा तो बड़ा वह है मुझे जमुना के तट पर बुलाया और बंसी की धुन पर नचाया सांवरा तू बड़ा वो है आई थी मैं हूं वृंदावन आई थी मैं माखन मिश्री का भोग लाई थी में तूने चुपके से हो तूने चुपके से भोग लगाया मुझे जमुना के तट पर बुलाया और बंसी की धुन पर नचाया सांवरा तू बड़ा वो है 

Laal saadi me safed fundna langur le gayo udaye lyrics लाल साड़ी में सफ़ेद फुँदना lyrics

LYRICS  लाल साड़ी में सफ़ेद फुँदना लंगूर ले गया उड़ाए मेरी सास के चार जो बेटे सबसे मलूक हमरो बलमा लंगूर ले गया उड़ाए लंगूर ले गया उड़ाए मेरी सास के चार जो बहुए सबसे मलूक हमरो मुखड़ा लंगूर ले गया उड़ाए लंगूर ले गया उड़ाए मेरी सास के चार जो बेटे सबसे मलूक हमरो बलमा लंगूर ले गया उड़ाए लंगूर ले गया उड़ाए मेरी सास के चार जो बेटी सबसे मलूक हमारी नंदी लंगूर ले गया उड़ाए लंगूर ले गया उड़ाए मेरी सास के चार जो पोते सबसे मलूक हमरो ललना लंगूर ले गया उड़ाए लंगूर ले गया उड़ाए मेरी सास के चार सहेली सबसे मलूक हमारी भुड़िया लंगूर ले गया उड़ाए लंगूर ले गया उड़ाए मेरी सास के चार जो बंगले सबसे मलूक हमरो बंगला लंगूर ले गया उड़ाए लंगूर ले गया उड़ाए 

Shera wali kab aaogi mere angna lyrics शेरा वाली कब आओगी मेरे अंगना lyrics

LYRICS  शेरा वाली कब आओगी मेरे अंगना महरा वाली कब आओगी मेरे अंगना टिका तो में ले आयी हु बिंदिया ले आएगा मेरा बालमा शेरा वाली कब आओगी मेरे अंगना महरा वाली कब आओगी मेरे अंगना झाले तो में ले आयी हु नथनी ले आएगा मेरा बालमा शेरा वाली कब आओगी मेरे अंगना महरा वाली कब आओगी मेरे अंगना हरवा  तो में ले आयी हु माला ले आएगा मेरा बालमा शेरा वाली कब आओगी मेरे अंगना महरा वाली कब आओगी मेरे अंगना तगड़ी  तो में ले आयी हु गुच्छा  ले आएगा मेरा बालमा शेरा वाली कब आओगी मेरे अंगना महरा वाली कब आओगी मेरे अंगना पायल  तो में ले आयी हु बिछुआ ले आएगा मेरा बालमा शेरा वाली कब आओगी मेरे अंगना महरा वाली कब आओगी मेरे अंगना लेहंगा  तो में ले आयी हु चुनरी  ले आएगा मेरा बालमा शेरा वाली कब आओगी मेरे अंगना महरा वाली कब आओगी मेरे अंगना हलवा  तो में ले आयी हु तेरा भोग लगाएगा मेरा बालमा शेरा वाली कब आओगी मेरे अंगना महरा वाली कब आओगी मेरे अंगना ढोलक तो में ले आयी हु तेरी भेंट सुनाएगा मेरा बालमा शेरा वाली कब आओगी मेरे अंगना महरा वाली क...