मैया देने वाली है हम लेने वाले है ( maiya bhajan 2020)





मैया देने वाली है 
हम लेने वाले है 
आज खली हाथ नहीं जाना 
जिसको चाहिए वो ताली बजाना बजाना 

रोज रोज मांगने का झंझट ही छोड़ दो 
जिसको जितना चाहिए आज मुँह से बोल दो 
बिलकुल नहीं शर्माना 
जिसको चाहिए वो ताली बजाना बजाना 

लाखो लाखो लेने वाली दाती तो एक है 
पल में बदल देती किस्मत की रेख है 
भक्त थोड़े ज्यादा लेने का इरादा है 
सबसे पहले हाथ उठाना 
जिसको चाहिए वो ताली बजाना बजाना 

हाथ में न आये तो झोली पसार लो 
माँ का खुला द्वार है आज कुछ भी मांग लो 
मैया जो लुटायेंगी झोली भर जाएगी 
सबसे पहले झोली फैलाना 
जिसको चाहिए वो ताली बजाना बजाना