google.com, pub-4591989099299328, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Barsane ki chori boli apni maa ke kaan me bhajan lyrics

Barsane ki chori boli apni maa ke kaan me bhajan lyrics

 बरसाने की छोरी बोली अपनी माँ के कान में 

बाबुल से कह दियो मैया ब्याहवे ब्रज धाम में 

राधे राधे बोलो राधे राधे


दिल्ली में न ब्याहियो मैया दिल्ली में न जाउंगी 

मोटर गाड़ी बोहत चले मैं धुएं मे मर जाउंगी 

पीपे में वहां चून लावे गिन गिन  रोटी खाउंगी 


हरियाणे में न ब्याहियो मैया हरियाणे में न जाउंगी 

बोलन की तमीज नहीं मैं सुन सुन के मर जाउंगी 


यूपी में न ब्याहियो मैया यूपी में न जाउंगी

चोर लुटेरे  बोहत बड़े मैं डर डर के मर जाउंगी 

हरवा लूटे कंगन लूटे झुमके लुटे गौरी के 


राजस्थान में न ब्याहियो मैया राजस्थान में न जाउंगी

ऊँचे ऊँचे टीलो पे मैं चढ़ चढ़ के मर जाउंगी 

तेरी लली की झोपडी वहाँ आंधी में उड़ जाएगी 


वृंदावन में ब्याहीयो मैया वृंदावन चली जाऊंगी।

नन्द बाबा के छोरे के संग फेरे साथ लगाउंगी 

 बिहारी जी के दर्शन करके भवसागर तर जाउंगी

राधे राधे बोलो राधे राधे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ