माँ बाप की बहुत दुलारी थी ससुराल में प्यार मिला ही नहीं
Suniye beti se bahu banne ke baad ki boht hi emotional vyatha
माँ बाप की बहुत दुलारी थी
ससुराल में प्यार मिला ही नहीं
मेने ससुर से घूंघट खोला नहीं
कुछ सास के आगे बोला नहीं
मै मम्मी मम्मी करती रही
पर सास ने बेटी माना नहीं
माँ बाप की बहुत दुलारी थी
ससुराल में प्यार मिला ही नहीं
मैंने जेठा का आदर बहुत किया
जिठनी से झगड़ा नहीं किया
मै दीदी दीदी करती रही
वो बहना करके बोली नहीं
माँ बाप की बहुत दुलारी थी
ससुराल में प्यार मिला ही नहीं
मैंने ननद से बहना सा प्यार किया
सखियों जैसा व्यवहार किया
मै बहना बहना करती रही
कभी भाभी करके बोली नहीं
माँ बाप की बहुत दुलारी थी
ससुराल में प्यार मिला ही नहीं
मैंने देवर को भाई मान लिया
मेने समय पे सारा काम किया
वो सीधे मुँह कभी बोला नहीं
कभी भाभी कहके बोला नहीं
माँ बाप की बहुत दुलारी थी
ससुराल में प्यार मिला ही नहीं
0 टिप्पणियाँ