सीता राम सीता राम सीता राम कहिए Hindi lyrics

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए

मुख में हो राम नाम, राम सेवा हाथ में,
तू अकेला नहीं प्यारे, राम तेरे साथ में,
विधि का विधान जान, हानि-लाभ सहिए
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए

किया अभिमान तो फिर मान नहीं पाएगा,
होगा वही प्यारे जो श्रीराम जी को भाएगा,
फल आशा त्याग शुभ कर्म करते रहिए
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए

जिन्दगी की डोर सौंप हाथ दीनानाथ के,
महलों में राखे चाहे झोंपड़ी में वास दे,
धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिए
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए

आशा एक राम जी से दूजी आशा छोड़ दे,
नाता एक राम जी से दूजा नाता तोड़ दे,
काम रस त्याग प्यारे राम रस गहिए
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ