खाटू नरेश का प्यारा सा भजन Hindi Lyrics

मेरे सर पर रखदो बाबा
अपने ये दोनों हाथ
देना हो तो दीजिए
जनम जनम का साथ

देने वाले श्याम प्रभु तो
धन और दौलत क्या मांगे

श्याम प्रभु से मांगे तो फिर
नाम और इज्जत क्या मांगे

मेरे जीवन में अब कर दे
मेरे जीवन में अब कर दे
तू कृपा की बरसात

देना हो तो दीजिए
जनम जनम का साथ



श्याम तेरे चरणों की धूलि
धन दौलत से महंगी है

एक नजर कृपा की बाबा
नाम इज्जत से महंगी है

मेरे दिल की तम्मना यही है
करूं सेवा तेरी दिन रात

देना हो तो दीजिए
जनम जनम का साथ

झुलस रहें है गम की धूप में
प्यार की छैया कर दे तू

बिन माझी के नाव चले ना
अब पतवार पकड़ ले तू

मेरा रस्ता रौशन कर दे
मेरा रस्ता रौशन कर दे
छायी अंधियारी रात

देना हो तो दीजिए
जनम जनम का साथ

सुना है हमने शरणागत को
अपने गले लगाते हो

ऐसा हमने क्या मांगा जो
देने से घबराते हो

चाहे जैसे रख बनवारी
चाहे जैसे रख बनवारी
बस होती रहे मुलाकात

देना हो तो दीजिए
जनम जनम का साथ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ