राम जी को पाने वाला भजन Hindi Lyrics

जिन्हें दाम प्यारे उन्हें दाम दे दो
मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो
मेरी हर परीक्षा का परिणाम दे दो
मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो



ये जीवन अधूरा मेरे राम बिन है
इसी एक उलझन में हर एक दिन है
कोई जा के उनको ये पैगाम दे दो
मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो

उन्हीं के सहारे के उम्मीद में हूँ
भवर पार कर ली किनारा कठिन है
उन्हें कोई जाकर ये पैगाम दे दो
मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो

उन्हीं के भरोसे उन्हीं का सहारा,
जिन्हें मैंने हर सुख दुःख में पुकारा
मेरी जिंदगी राम को थामनें दो
मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ