मेरे गुरु के देश मोरे बोले
मेरे गुरुआ के देश मोर बोले
हाँ गुरुआ के देश मोर बोले
हाँ मोर बोले ये चकोर बोले
हाँ मोर बोले ये चकोर बोले
गुरुआ के देश मोर बोले
मेरे गुरु की ऊँची सी कुटिया
मोपे चढ़ो न जाए मोर बोले
मेरे गुरु की छोटी सी कुटिया
मोपे बैठो न जाए मोर बोले
बैठत बैठत बैठ गयी में
मोपे उठो न जाए मोर बोले
मेरे गुरु के पांच वचन है
मोपे रटे न जाये मोर बोले
रटते रटते रट गयी मै तो
मोपे भूलो न जाए मोर बोले
0 टिप्पणियाँ