लो आया तीज का त्योहार | हरियाली तीज स्पेशल | सावन तीज गीत | तीज के भजन | Hariyali Teej

 लो आया तीज का त्योहार | हरियाली तीज स्पेशल | सावन तीज गीत | तीज के भजन | Hariyali Teej 

गीत के बोल

हर आंगन में खुशियां छाई, सावन के दे गीत सुनाई
रही रुत मिलने की आई, तीज की घर-घर बधाई
झूम उठो खुशियों से देखो, ये सारा संसार
लो आया तीज का त्योहार, आया तीज का त्योहार।

चारों तरफ हरियाली छाई, मस्त बहारों की रुत आई
गाएं बहना नाचे भाई, सखियां झूला झूलने आएं
बरस रही है ठंडी-ठंडी बूंदों की फुहार
लो आया तीज का त्योहार, आया तीज का त्योहार।

मिलजुलकर सब तीज मनाएं, झूम-झूम के नाचे-गाएं
ढोल नगाड़े संग बजाएं, सावन रुत की खुशी मनाएं
आई पावन घड़ी सुहानी, कर लो सबसे प्यार
लो आया तीज का त्योहार, आया तीज का त्योहार।

🌿 हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं 🌿
🙏 राधे राधे 🙏


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ