भोले बाबा के जैसा निराला Lyrics | Bholenath Bhajan Lyrics
बोलिए शंकर भगवान की जय हो।
बोलो पार्वती मैया की जय हो।
भोले बाबा के जैसा निराला,
भोले बाबा के जैसा निराला।
तीनों लोक में कोई नहीं है,
भोले बाबा के जैसा निराला।
शिव को नंदी लगे सबसे प्यारा,
जटा में है गंगा की धारा।
ऐसा गंगा बहाने वाला,
तीनों लोकों में कोई नहीं है
गंगा बहाने वाला।
भोले बाबा के जैसा निराला,
तीनों लोकों में कोई नहीं है
भोले बाबा के जैसा निराला।
माथे पे चंदा करे है उजाला,
गले में सरों की है माला।
ऐसा डमरू बजाने वाला,
तीनों लोकों में कोई नहीं है
ऐसा डमरू बजाने वाला।
भोले बाबा के जैसा निराला,
तीनों लोकों में कोई नहीं है
भोले बाबा के जैसा निराला।
उनके हाथों में त्रिशूल साजे,
अंगों में गौरा विराजे।
ऐसा मेरा मानने वाला,
तीनों लोकों में कोई नहीं है
ऐसा मेरा मानने वाला।
भोले बाबा के जैसा निराला,
तीनों लोकों में कोई नहीं है
भोले बाबा के जैसा निराला।
भक्त जब सच्चे मन से पुकारे,
शिव जी का नाम मुख से पुकारे।
हरने वाला, हरने वाला,
तीनों लोकों में कोई नहीं है
ऐसा संकट हरने वाला।
भोले बाबा के जैसा निराला,
भोले बाबा के जैसा निराला।
तीनों लोक में कोई नहीं है,
भोले बाबा के जैसा निराला।
बोलिए शंकर भगवान की जय हो।
बोलो पार्वती मैया की जय हो।
0 टिप्पणियाँ