DEHATI

Hari ke bhajan me na janve meri bhudiya bhajan lyrics

New nirgun bhajan lyrics hari ke bhajan me na jaave meri bhudiya 


हरी के भजन में ना जावे मेरी बुढ़िया 


मैंने कहा कि मम्मी गीता पढ़ लेना 

सिर में दर्द बतावे मेरी बुढ़िया


हरी के भजन में ना जावे मेरी बुढ़िया 


मैंने कहा कि मम्मी सुमरण कर लो 

आंखो में दर्द बतावे मेरी बुढ़िया 


हरी के भजन में ना जावे मेरी बुढ़िया 


मैंने कही थी मम्मी दान करलो

हाथो में दर्द बतावे मेरी बुढ़िया 


हरी के भजन में ना जावे मेरी बुढ़िया 


मैंने कही थी मम्मी सत्संग चली जाओ 

पैरों में दर्द बतावे मेरी बुढ़िया 


हरी के भजन में ना जावे मेरी बुढ़िया 


पल्ले मोहल्ले मै हुई है लड़ाई 

तांग उठाके जावे मेरी बुढ़िया 


हरी के भजन में ना जावे मेरी बुढ़िया 


पल्ले मोहल्ले में ईंट बरस रही 

सिर फुड़वाके आवे मेरी बुढ़िया 


हरी के भजन में ना जावे मेरी बुढ़िया 


मैंने कही की मम्मी पट्टी करवालो

ख़ाली बटुआ हीलावे मेरी बुढ़िया 


हरी के भजन में ना जावे मेरी बुढ़िया 


जब बुढ़िया के ढेर जमाई आए 

500 का नोट दिखावे मेरी बुढ़िया


हरी के भजन में ना जावे मेरी बुढ़िया 


जब बुढ़िया के ननद ननदोई आए 

5 को नोट दिखावे मेरी बुढ़िया 


हरी के भजन में ना जावे मेरी बुढ़िया




More bhajan lyrics 

1)Jagat me koi na permanent lyrics 

2)Languriya bhajan lyrics 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dehati geet mala is the best blog for hindi bhajan lyrics, devotional bhajan lyrics with full lyrics , bhajan, krishna bhajan lyrics, shiva bhajan lyrics, hanumaan bhajan lyrics, sai bhajan lyrics, jain bhajan lyrics, durga bhajan lyrics, ganesh bhajan lyrics, raam bhajan lyrics, gurudev, bhajan lyrics, devotional songs, hindi bhajan lyrics

यह ब्लॉग खोजें

Blogger द्वारा संचालित.