google.com, pub-4591989099299328, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपका क्या होगा ओ गौरा रानी
आपका क्या होगा ओ गौरा रानी
अपनी तो जैसे जैसे
भांग धतूरा खा के कट जाएगी
आपका क्या होगा औ गौरा रानी
आपके मांगों का टीका है बड़ा ही कीमती
मेरे तो सर पर जूड़ा जूडे से बह रही गंगा
माथे पर है चंदा ओ गौरा रानी
आपके गले का हरवा है बड़ा ही कीमती
मेरे तो गले नाग हैं बिच्छू है और ततैया
आपका क्या होगा ओ गौरा रानी
आपके हाथों का चूडा है बड़ा ही कीमती
मेरे तो हाथ कमण्डल दूजे में डमरू डम डम
आपका क्या होगा ओ गौरा रानी
आपके अंगो का लहंगा है बड़ा ही कीमती
मेरे अंग में मृग छाला तन पर है रमी भभूति
आपका क्या होगा ओ गौरा रानी
0 टिप्पणियाँ