साइयाँ मिले जटाधारी मैं का करूँ | शिव भजन लिरिक्स | Saiyan Mile Jatadhari Main Ka Karun | Mahadev Bhajan Lyrics

 
साइयाँ मिले जटाधारी मैं का करूँ | शिव भजन लिरिक्स | Saiyan Mile Jatadhari Main Ka Karun | Mahadev Bhajan Lyrics

विवरण

साइयाँ मिले जटाधारी मैं का करूँ भगवान शिव की महिमा का सुंदर लोकभजन है। इस भजन में भोलेनाथ के जटाधारी, भभूती धारी, त्रिनेत्रधारी और त्रिपुरारी स्वरूप का मनमोहक वर्णन किया गया है। यदि आप शिव भजन, भोलेनाथ के भजन, महादेव भजन, सावन स्पेशल भजन, शिव जी के लोकगीत और भक्ति गीत पसंद करते हैं, तो यह भजन अवश्य सुनें और अपने परिवार एवं मित्रों के साथ साझा करें।

॥ भजन लिरिक्स ॥

साइयाँ मिले जटाधारी मैं का करूँ।
महिमा जिनकी न्यारी मैं का करूँ॥

1.
अंग भभूती सो छाने रे बूटी,
भूतन से है यारी मैं का करूँ।
साइयाँ मिले जटाधारी मैं का करूँ॥

2.
बिच्छू साँप बर-बर रइयाँ,
जेवर हैं जीवधारी मैं का करूँ।
साइयाँ मिले जटाधारी मैं का करूँ॥

3.
मोरी दो अँखियाँ, तीन हैं उनकी,
एक आँख अतकारी मैं का करूँ।
साइयाँ मिले जटाधारी मैं का करूँ॥

4.
चिलम की दमके सुट्ट धुआँ मैं,
पर गई मैं तो कारी मैं का करूँ।
साइयाँ मिले जटाधारी मैं का करूँ॥

5.
सबने हट की, पर मैं न भटकी,
मैंने माला डारी मैं का करूँ।
साइयाँ मिले जटाधारी मैं का करूँ॥

6.
पंकज छटा जटा शंकर की,
सारे जहाँ से न्यारी मैं का करूँ।
साइयाँ मिले जटाधारी मैं का करूँ॥

महिमा जिनकी न्यारी मैं का करूँ,
साइयाँ मिले त्रिपुरारी मैं का करूँ॥

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ